India Auto News
  • Bike News
  • Car News
No Result
View All Result
  • Bike News
  • Car News
No Result
View All Result
India Auto News
No Result
View All Result

Innova Hycross क्यों XUV 700, MG Hector Plus और Tata Safari पर पड़ रही है भारी, यहां इस रिपोर्ट से समझें

India Auto News by India Auto News
November 27, 2022
in Car News
0
Toyota Innova Hycross

Toyota Innova Hycross

नई दिल्ली: Toyota Innova Hycross Vs XUV 700 Safari and Hector Plus: टोयोटा ने हाल में अपनी Innova Hycross कार को भारतीय बाजार में पेश किया है। यह बाजार में आकर XUV700, Safari, Hector Plus जैसी कारों से कड़ा मुकबला करेगी। यह नई Innova Hycross एक MPV कार होगी, जो प्रीमियम एसयूवी जितनी महंगी है। अब जब इसकी इन कारों से तुलना होती है तो इसकी एमपीवी वाली प्रोफाइल ध्यान नहीं जाता है।

बता दें कि यह कार देखने में काफी अग्रेसिव है। यह कंपनी की फॉर्च्यूनर एसयूवी से काफी अलग है। इसलिए चलिए इसकी हम सफारी, हेक्टर प्लस और एक्सयूवी 700 से तुलना करके देखते हैं।

नई Innova Hycross क्यों XUV 700,Tata Safari और MG Hector Plus पर पड़ रही है भारी

वैसे Innova HyCross की लंबाई 4,755 mm हैं। देखा जाए तो इन चार कारों में यह नई इनोवा सबसे ज्यादा लंबी है। इसमें XUV700 की लंबाई 4,696 mm और Safari की लंबाई 4,661 mm है। वहीं Innova HyCross की चौड़ाई 1,845mm है। Safari की चौड़ाई 1,894mm, XUV 700 की चौड़ाई 1,890mm और Hector Plus की चौड़ाई 1,835mm है। ऊंचाई में Hycross MPV सबसे ज्यादा ऊंची है। इसकी ऊंचाई 1,795mm है। देखा जाए तो Safari की ऊंचाई 1,786 mm है। Innova HyCross में 2,850mm का व्हीलबेस दिया गया है। वहीं XUV 700 और Hector Plus में 2,750mm का व्हीलबेस और Safari में 2,741mm का व्हीलबेस दिया गया है।

इंजन की तुलना

कंपनी ने XUV700 और Hector Plus में सिर्फ पेट्रोल इंजन का ऑप्शन दिया है। वहीं Innova HyCross में एक 2.0-लीटर TNGA पेट्रोल इंजन दिया है और साथ में हाइब्रिड पावरट्रेन दिया है। यह इंजन 171.6 bhp की पॉवर और 205 Nm की टॉर्क पैदा करता है। इंजन के साथ CVT गियरबॉक्स जोड़ा है। देखा जाए तो मजबूत हाइब्रिड पॉवरट्रेन के इस कार में 183.8 hp की पॉवर और 206 Nm का टॉर्क मिलता है। इस ऑप्शन के साथ सीक्वेंशियल शिफ्ट गियरबॉक्स के साथ ई-ड्राइव दिया गया है।

कंपनी ने XUV700 में एक 2.0L TGDi पेट्रोल इंजन दिया है। यह इंजन 197 bhp की पॉवर और 380 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ ही इसमें 2.2L CRDi डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 182 bhp की पॉवर और 420 Nm पैदा करने में सक्षम है। इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ऑप्शन जोड़े गए हैं।

वहीं Safari में एक 2.0L डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 168 bhp और 350 Nm का टॉर्क पैदा करता है। ऑटोमेटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

कंपनी ने MG Hector Plus में एक 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन लगाया है, जो 141 bhp की पॉवर और 250 Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। इसके साथ ही इसमें एक 2.0 लीटर के डीजल इंजन का ऑप्शन दिया गया है। यह इंजन 168 bhp की पॉवर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

Features Comparison

फीचर्स के तौर पर कंपनी ने XUV700 में डुअल 10.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह पहली कार है जिसमें ऐसी डिस्प्ले दी गई है। वहीं MG Hector Plus14 इंच की पोर्ट्रेट टचस्क्रीन दी गई है। बता दें कि XUV 700 और Hycross में ही सिर्फ ADAS सिस्टम दिया गया है। यह Safari और Hector के अपडेटेड वर्जन में देखने मिलता है। XUV700 ऐसी कार है, जिसमें ऑल व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलता है।

Tags: Toyota Innova Hycross Vs XUV 700 Safari and Hector Plus
Previous Post

कोमाकी का इलेक्ट्रिक स्कटूर मचा रहा गर्दा, 10 रुपये में जाएगा इतनी दूर, जानिए कीमत

Next Post

तेजी से बढ़ी TVS Electric Scooter की बिक्री, धड़ाधड़ बिक रहा है TVS iQube, कई स्कूटर दे रहा है कड़ी टक्कर

Next Post
TVS iQube Electric Scooter

तेजी से बढ़ी TVS Electric Scooter की बिक्री, धड़ाधड़ बिक रहा है TVS iQube, कई स्कूटर दे रहा है कड़ी टक्कर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Bike News
  • Car News
No Result
View All Result
  • Bike News
  • Car News

© 2023