ऐसे वाहन घरेलू बाजार में व्यापक रूप से उपलब्ध हैं, जो दो दशकों से अधिक समय से ग्राहकों की पहली पसंद रहे हैं, और वर्तमान में कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले वाहनों की सूची में हैं।
मारुति सुजुकी की वैगन-आर कार:
मारुति सुजुकी की सबसे पॉपुलर कारों में से एक वैगन-आर को 1999 में पेश किया गया था। 20 साल बाद भी और अपनी तीसरी पीढ़ी में भी यह कार कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों की सूची में बनी हुई है।
मारुति की स्विफ्ट कार:
2005 में मारुति ने अपनी स्विफ्ट कार को मार्केट में पेश किया था । इस कार के तीसरे जेनरेशन को अभी कंपनी द्वारा बेचा जा रहा है। यह कार भी कंपनी की बेस्ट सेलिंग कारों में से एक है।
हुंडई आई10 कार:
इस लिस्ट में अगला नाम Hyundai i10 का है। कंपनी ने इस गाड़ी को 2007 में लॉन्च किया था। 16 साल से चल रही यह कार कंपनी के सबसे लोकप्रिय मॉडलों की सूची में बनी हुई है। फिलहाल कंपनी अपने लेटेस्ट मॉडल i10 Grand Nios की बिक्री कर रही है।
हुंडई आई20 कार:
Hyundai की i20 कार भी एक पॉपुलर कार है, जो 2008 में पेश की गई थी। इस कार की चौथे जेनरेशन को कंपनी अभी बिक्री कर रही है। पंद्रह वर्षों से चल रहे यह वाहन कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली प्रीमियम कारों की सूची में अभी भी कमाल कर रही है।
मारुति की इको कार:
2010 में मारुति ने अपनी ईको कार पेश की थी। 13 साल से चल रही इस कार ने बाजार में अपना स्थान बनाए रखा है। हाल ही में कंपनी ने इस कार की 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार किया है।
होंडा सिटी कार:
सेडान पसंद करने वालों के लिए Honda City इस सूची में एक और विकल्प है। पिछले 26 सालों से यह कार अपनी कैटेगरी में सबकी फेवरेट बनी हुई है। कंपनी द्वारा इसे छह बार अपडेट किया गया है। होंडा वर्तमान में स्व-चार्जिंग हाइब्रिड तकनीक प्रदान करता है।