New Tata Sumo SUV: एक समय टाटा सुमो का दबदबा लोगों के बीच कायम था। दक्षिण की फिल्मों में हमने इस एसयूवी को काफी देखा है। Bolero को असली टक्कर देने वाली एकमात्र गाड़ी सुमो ही थी। इसका बल्कि लुक लोगों को काफी पसंद आता था इसके फीचर्स भी उस समय के हिसाब से बेहतरीन थे। अब टाटा फिर से इस दमदार एसयूवी को लॉन्च करने का प्लान कर रही है। महिंद्रा बोलेरो की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने यह फैसला लिया है।
उम्मीद है इस सेवन सीटर सेगमेंट में आज भी टाटा सुमो (Tata Sumo SUV) कमाल कर सकती है। फिलहाल इस पर कंपनी द्वारा कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं दिया गया है। लेकिन मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की माने तो यह फाइनल है कि टाटा सुमो पर कंपनी जल्द ही काम शुरू करेगी। इसके डिजाइन को बिल्कुल नया लुक दिया जाएगा इसके साथ ही इसके फीचर्स भी आज के समय के हिसाब से होने वाले हैं।
New Tata Sumo के नए फीचर्स
टाटा सुमो (Tata Sumo SUV) में कई बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, हैंडल फ्री मोबाइल फोन रिसेप्शन, रूफ माउंटेड एसी, फॉग लैंप, पावर स्टीयरिंग और पावर विंडो जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस गाड़ी में क्रूज कंट्रोल और एबीएस जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। इसमें इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा जिसमें एंड्राइड ऑटोप्ले का सपोर्ट होगा।
यह महिंद्रा बोलेरो की राइवल होगी इसलिए इसमें 7 सीट के साथ बेहतरीन स्पेस भी दिया जाएगा। महिंद्रा बोलेरो अपने सेगमेंट पर राज रही है। ऐसे में टाटा सुमो को अपनी जगह बनाने में मेहनत करनी पड़ सकती है। Tata Sumo Gold को लोगों ने काफी पसंद किया था। लेकिन समय के साथ घटते मांग को देखते हुए इसे 2018 में बंद कर दिया गया। Tata इसे 7 लाख से 12 लाख की कीमत में लॉन्च कर सकती है। इस कीमत पर लॉन्च होकर Tata Sumo Scorpio को भी टक्कर देगी।