तेल की लगातार बढ़ती कीमत को देखते हुए, सभी वाहन कंपनी ईवी की ओर रुख कर रहे हैं। देश की जानी-मानी वाहन निर्माता कंपनी Tata आने वाले वर्षों में कई इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने की योजना बना रही है। इन वाहनों में Tata Tiago EV Blitz से लेकर Tata Sierra EV तक शामिल हैं। टाटा बाजार में अपनी धौंस को ज़माने की तैयारी कर रहा है। यह अपने कुछ वाहनों को बाजार में उतार कर सभी का खेल बदल देगी। आइए, आपको इन सब के बारे में अब तक जो जानकारी सामने आई है, उससे अवगत कराते हैं।
Tata Tiago EV Blitz:
Tata Motors वित्तीय वर्ष 2024 में Tata Tiago EV ब्लिट्ज लॉन्च करने का इरादा रखती है। यह भारत में हाल ही में आयोजित ऑटो एक्सपो में भी प्रदर्शित की गयी थी । कार पहली ही नजर में खूबसूरत लग रही थी। कॉन्सेप्ट में काले रंग के अलॉय व्हील थे। यह मौजूदा टियागो ईवी पर आधारित एक इलेक्ट्रिक वाहन होगा, जिसमें बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर मौजूदा मॉडल से लिए जाने की उम्मीद है।
Tata Harrier EV:
टाटा हैरियर ईवी को कंपनी ने जनवरी ऑटो एक्सपो में भी प्रदर्शित किया था। कंपनी की योजना इसे अगले साल भारतीय बाजार में लॉन्च करने की है। Tata Harrier EV डुअल इलेक्ट्रिक मोटर कॉन्फिगरेशन वाली कंपनी की पहली जीरो-एमिशन व्हीकल होगी। पहले, कंपनी ने इसके प्रोटोटाइप को 4X4 क्षमताओं के रूप में विज्ञापित किया था।
Tata Avinya EV:
कंपनी की यह इलेक्ट्रिक व्हीकल पूरी तरह से GEN 3 आर्किटेक्चर पर बनाई जाएगी । कटमरैन ने Tata Avinya EV के डिजाइन को प्रेरित किया। कंपनी के अनुसार, यह वाहन एक प्रीमियम हैचबैक, एक एमपीवी और एक एसयूवी के बीच का मिश्रण है। इसके डिजाइन को देखकर आप बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस गाड़ी का ‘अविन्य’ नाम संस्कृत भाषा से लिया गया है।
Tata Sierra EV:
टाटा ने भारत 2023 ऑटो एक्सपो में अपने आगामी इलेक्ट्रिक वाहन, सिएरा ईवी को भी प्रदर्शित किया। जबकि इसके लॉन्च होने में अभी काफी समय है। कंपनी अभी भी इस पर रिसर्च और विकास कर रही है। Tata Sierra EV को 2025 में पेश किया जाना है।
Tata Altroz EV:
Tata Altroz EV, कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक वाहन, 2019 जिनेवा मोटर शो में आयोजित किया गया था। इसके जल्द ही भारतीय बाजार में आने की उम्मीद है। इस इलेक्ट्रिक वाहन में Nexon EV वाला ही इंजन होने की संभावना है। Tata Altroz EV में कई कनेक्टिविटी फीचर्स को भी ऐड करने की उम्मीद है।