India Auto News
  • Bike News
  • Car News
No Result
View All Result
  • Bike News
  • Car News
No Result
View All Result
India Auto News
No Result
View All Result

नई Mahindra Bolero का लुक लोगों को बनाएगा दीवाना, इस कीमत पर लॉन्च होगी एसयूवी

India Auto News by India Auto News
December 24, 2022
in Car News
0
New Mahindra Bolero

New Mahindra Bolero: महिंद्रा बोलेरो को सरकारी विभाग में काफी प्रयोग किया जाता है। इसका डिजाइन और पावर एक ऑफरोडिंग एसयूवी जैसा लगता है। हालांकि से ज्यादातर ग्रामीण लोग प्रयोग करते हैं। लेकिन शहर में भी इसकी बिक्री काफी अच्छी होती है। हाल ही में महिंद्रा ने अपनी टीयूवी 300 को बोलेरो न्यू नाम से लांच किया था।

इसे ग्राहकों ने काफी पसंद किया है। लेकिन अब महिंद्रा बोलेरो को बिल्कुल नए अवतार और लोगो के साथ लांच किया जाएगा। नई बोलेरो में 9 सीट दिए जाएंगे इसमें बड़ा परिवार बड़े ही आसानी से सफर कर सकता है। महिंद्रा अपनी इस नई बोलेरो को Bolero Plus नाम से लाएगा। इसके साथ ही महिंद्रा टीयूवी 300 प्लस को भी लॉन्च किया जाएगा। इसके इंटीरियर एक्सटीरियर में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

New Mahindra Bolero की कीमत

नई महिंद्रा बोलेरो कंपनी की सबसे सस्ती कार होने वाली है। इस एसयूवी की कीमत 8.48 लाख रुपए से शुरू होकर 11 लाख तक जाएगी। इसके अलावा थार के नए वैरीअंट को लांच किया जाएगा। महिंद्रा बोलेरो को थार जैसे एसयूवी के थर्ड जनरेशन चेसिस पर बनाया गया है। इसका डिजाइन पहले के मुकाबले थोड़ा बहुत अलग दिखने वाला है। अबकी बार महिंद्रा बोलेरो का डिजाइन शहरी लोगों को भी काफी पसंद आएगा।

महिंद्रा बोलेरो में पहले वाला ही 1.5 लीटर का एमहॉक डीजल इंजन मिलने वाला है। यह इंजन 100 बीएचपी का पावर और 160 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान कराता है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें वाइल्ड हाइब्रिड सिस्टम देखने को मिलेगा। इसके प्रयोग से कंपनी इसके माइलेज को पहले से ज्यादा बढ़ाने वाली है। अभी महिंद्रा बोलेरो 16 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इस सिस्टम के आने से इसका माइलेज 19 से 20 किलोमीटर प्रति लीटर का हो जाएगा।

Tags: New Mahindra Bolero
Previous Post

Maruti Jimny के लॉन्च से पहले Mahindra Thar ने किया ये काम, अब और भी सस्ते में मिलेगी दमदार SUV

Next Post

Hero के इस बाइक पर मिल रहा जबरदस्त ऑफर, कभी भी इतने सस्ते में नहीं खरीदा होगा मोटरसाइकिल

Next Post
Hero HF Deluxe

Hero के इस बाइक पर मिल रहा जबरदस्त ऑफर, कभी भी इतने सस्ते में नहीं खरीदा होगा मोटरसाइकिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Bike News
  • Car News
No Result
View All Result
  • Bike News
  • Car News

© 2023