Mahindra Bolero Neo: महिंद्रा भारत समेत विदेशों में भी काफी पॉपुलर हो रही है। कंपनी अब अपनी एक से बढ़कर एक कारों को ग्राहकों के बीच ला रही है। अब इनका प्लान महिंद्रा के नई बोलेरो न्यू को लॉन्च करने का है। इसमें 9 सीट मिलेंगे। इसके साथ ही इसके फीचर्स भी धमाकेदार होने वाले हैं।
Mahindra Bolero Neo 9 Seater Varient
मार्केट में मौजूद Bolero Neo का पुराना मॉडल काफी क्रेज में है। लेकिन कंपनी अब इसे अपडेट करने वाली है। अपडेट करने के बाद इसमें 9 लोग आराम से सफर कर सकेंगे। इस नए वेरिएंट का इंतजार बड़े फैमिली वाले लोग बेसब्री से कर रहे हैं।
नाम बदल कर आएगी कार?
इस बार कंपनी द्वारा लांच की जाने वाली नई बोलेरो न्यू का नाम भी बदला जाएगा। आने वाली यह 9 सीटर एसयूवी Mahindra Bolero Neo Plus के नाम से आएगी।
नई Mahindra Bolero Neo के फीचर्स
नई बोलेरो न्यू प्लस अपने पुराने मॉडल से काफी एडवांस रहेगी। मीडिया में चल रही खबर की माने तो इसमें पहले के मुकाबले ज्यादा स्पेस मिलने वाला है। यह 7 और 9 सीटिंग स्पेस के साथ लॉन्च होगी। इसके इंटीरियर में भी बहुत से बदलाव किए जाएंगे। इसमें आपको पावर विंडो, क्रूज कंट्रोल, इको मोड, 7 इंच का इन्फोटेनमेंट डिस्प्ले और भी कई शानदार फीचर्स मिलेंगे कंपनी इसमें सनरूफ देने पर भी विचार कर रही है। अब देखना होगा कि यह किन फीचर्स के साथ लॉन्च होती है।
Mahindra Bolero Neo Plus का लॉन्च डेट
महिंद्रा भारतीय बाजार में पहले TUV 300 बेचती थी। कंपनी ने अपने एसी मॉडल का नाम बदलकर Bolero Neo रखा था। यह अपने सेगमेंट की एकमात्र गाड़ी है जिसमें रियर व्हील ड्राइव मिलता है। इसके नए वेरिएंट में आपको नया हेड लैंप और फ्रंट ग्रील देखने को मिलेगा।
इसके अलावा इसे अगले साल के पहले छमाही में लांच करने का प्लान किया जा रहा है। इसकी कीमत अभी के बोलेरो न्यू से 2 से 3 लाख रुपया ज्यादा हो सकती है।