Hyundai Ioniq 5 Booking Date: Hyundai की फ्यूचरिस्टिक मॉडल आयोनिक 5 को भारत में जल्द ही लांच किया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने इसकी बुकिंग की घोषणा की है। हम भारतीय इस कार को 20 दिसंबर से बुक कर सकते हैं। यह एक नई इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर है जिसे जनवरी में होने जा रहे ऑटो एक्सपो में पेश किया जाएगा। यह पूरी तरह से CBU रूप में आएगी, यानी कि इसे विदेश से सीधा इंपोर्ट किया जाएगा।इसकी कीमत लगभग ₹45 लाख से शुरू होकर ₹60 लाख तक होने का अनुमान है।
Hyundai Ioniq 5 डिटेल्स
Hyundai ionic 5 इलेक्ट्रिक कार को इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफार्म पर डिजाइन किया गया है। इसी प्लेटफार्म पर Kia EV6 भी बनी है। हुंडई इस प्लेटफार्म का प्रयोग कर 2028 तक भारतीय बाजार में कई इलेक्ट्रिक कार लांच करेगी।
इस प्लेटफार्म पर बनी आयोनिक 5 पहली कार है। इसके साथ ही कंपनी 2023 में अपनी Kona EV, Creta Facelift और नई Verna सेडान को लॉन्च करेगी। इस प्लेटफार्म के जरिए कंपनी इस कार में अंदर की तरफ ज्यादा स्पेस देने वाली है। इसमें डायमंड कट एलॉय व्हील के साथ लंबा व्हीलबेस और अधिक कैबिन स्पेस भी मिलने वाला है।
Hyundai Ioniq 5 का रेंज
हुंडई ईऑन 15 के दो वेरिएंट्स बाजार में उतारे जाएंगे जिसमें से पहला 58 kWh और दूसरा 72 kWh का होने वाला है। इस कार में रियर व्हील ड्राइव के साथ ऑल व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी मिलेगा। इसका 72 किलोवाट आवर वाला बैटरी फुल चार्ज होने के बाद 470 से 480 किलोमीटर तक का रेंज देने में सक्षम होगा।
इस बैटरी के साथ 220 किलोवाट का डीसी चार्जर मिलने वाला है जो सिर्फ 18 मिनट में ही बैटरी को 10% से 80% तक चार्ज कर देगा। यह कार ड्यूल मोटर ऑल व्हील ड्राइव लेआउट के साथ आएगी। इसका मोटर 306 बीएचपी का पावर और 605 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करेगा। इसकी टॉप स्पीड 185 किलोमीटर प्रति घंटे की होने वाली है।
यह इलेक्ट्रिक कार सिर्फ 5 सेकंड में ही जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगी। आप इसके लोड वैरीअंट मॉडल जिसमें 58 किलोवाट आवर का बैटरी मिलता है उससे 8 सेकंड में ही 100 किलोमीटर की रफ्तार पर दौड़ा सकते हैं। इसमें मौजूद सिंगल मोटर 169 बीएचपी का पावर जनरेट करता है।