Used CNG Cars: पेट्रोल और डीजल कारें हमेशा से ही लोगों की पसंद बनी हुई है। डीजल कारें हमेशा ही ज्यादा माइलेज और पावर के लिए जानी जाती है। लेकिन गवर्नमेंट के नए नॉर्म्स के मुताबिक सभी कंपनियों ने पेट्रोल कारों को अधिक मात्रा में बनाना शुरू कर दिया है। पेट्रोल कारें डीजल के मुकाबले कम प्रदूषण फैलाती है। लेकिन अगर आपको कम प्रदूषण फैलाने के साथ बेहतरीन माइलेज चाहिए तो फिर सीएनजी गाड़ी सबसे अच्छा विकल्प हो सकती हैं।
आज के समय में सीएनजी कारों का चलन काफी बढ़ गया है। यह कार पेट्रोल के मुकाबले थोड़ी महंगी होती है। लेकिन कुछ पैसे ज्यादा खर्च कर आप अपने लाखों रुपए बचा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी सीएनजी कारों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप 4 लाख से भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। इन कारों में आपको बेहतरीन माइलेज देखने को मिलेगा।
Maruti Alto K10 CNG
मारुति की यह सबसे डिमांडेड सीएनजी कार अल्टो K10 3,37,000 में बेचने के लिए लिस्ट की गई है। यह एक फर्स्ट ओनर कार है, जिसे दिल्ली के नंबर पर रजिस्टर करवाया गया है। यह गाड़ी अभी तक 88,079 Km चलाया जा चुका है।
Datsun Redi Go
डैटसन की यह हैचबैक सीएनजी ऑप्शन के साथ नहीं आती है। लेकिन कई लोग बाहर से इसमें सीएनजी किट लगवा लेते हैं। ऐसी ही एक कार ₹3,17,000 में बेचने के लिए लिस्ट हुई है। इसे अभी तक 42,127 किलोमीटर तक चलाया जा चुका है। पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली यह फर्स्ट ओनर कार दिल्ली नंबर पर रजिस्टर है और इसे नोएडा से बेचा जा रहा है।
Maruti WagonR CNG
मारुति वैगन आर भी सीएनजी के साथ आती है। 2017 मॉडल इस हैचबैक को ₹3,97,000 में बेचने के लिए cars24 साइट पर डाला गया है। इसमें पेट्रोल के साथ सीएनजी का ऑप्शन भी मिलता है। यह एक फर्स्ट ओनर कार है, जिसे 68,119 Km तक चलाया जा चुका है। यह एक दिल्ली नंबर पर रजिस्टर्ड कार है जिसे नोएडा लोकेशन से बेचा जा रहा है।