Yamaha First Electric Scooter: यामाहा मोटर्स इंडिया में बहुत जल्द अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने वाले हैं। यह एक मैक्सी स्टाइल इलेक्ट्रिक स्कूटर होने वाला है जिसका सीधा मुकाबला ओला और बजाज चेतक से होगा। इस स्कूटर की पहली झलक सामने आ गई है और इसका लुक बहुत ही शानदार है। इस स्कूटर को EOI और EC 05 नाम से रजिस्टर किया गया है। सभी डीलरशिप को इनविटेशन भेजा जा चुका है। कंपनी जल्दी से ग्राहकों के सामने पेश करने वाली है।
Yamaha Electric Scooter की टॉप स्पीड
यामाहा अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर मैक्सी स्टाइल में लॉन्च करने वाली है। यह दिखने में बहुत ही खूबसूरत होगी। एक बार फुल चार्ज होने पर 100 से 120 किलोमीटर तक का रेंज दे सकती है। इसके साथ ही इसका टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे का हो सकता है। अभी तक कंपनी ने इस पर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन यामहा के सीईओ ने इसे 2023 के शुरुआत में लांच करने के बारे में बताया है।
कंपनी का मानना है कि इलेक्ट्रिक सेगमेंट में उनका यह स्कूटर काफी अच्छा परफॉर्म करेगा। नए लुक और फीचर्स वाला यह स्कूटर लोगों की पहली पसंद बन सकता है। मैक्सी स्कूटर हमेशा से लोगों के बीच पॉपुलर रहे हैं। उनका शानदार लुक और परफॉर्मेंस लोगों को काफी पसंद आता है। इसी को देखते हुए यामहा ने यह फैसला किया है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर की मार्केट भारत में बढ़ती ही जा रही है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया में यह रिपोर्ट जोरों शोरों से पब्लिश किया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में भारत विश्व का प्रतिनिधित्व करेगा और हमें यह देखने को भी मिल रहा है। देश में तेजी से इलेक्ट्रिक व्हीकल का मार्केट बढ़ता ही जा रहा है। कई नई कंपनियों ने एक से बढ़कर एक स्कूटर और बाइक को लॉन्च किया है।
रिन्यूएबल एनर्जी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए कई बड़ी कंपनी जैसे Audi, BMW, Mercedes ने 2030 और 35 तक अपनी सभी इंधन वाले कारों और बाइकों को बंद करने का फैसला लिया है। इसी को दो कदम आगे बढ़ाते हुए यामहा ने कहा है कि 2050 तक वह अपनी 90% लाइनअप को इलेक्ट्रिक कर देंगे और इसकी शुरुआत दो-तीन साल में हो भी जाएगी।