Top Selling Bikes: अक्टूबर 2022 बेस्ट टू व्हीलर की लिस्ट आ गई है। इस बार भी पहले की तरह बेस्ट सेलिंग बाइक Hero Splendor रही। सेल्स के मामले में इसके आसपास कोई भी बाइक नहीं आ सकी। इसकी डिमांड पहले की तरह ही ग्राहकों के बीच बरकरार है।
वही दूसरे स्थान पर Honda CB Shine रही जिसके कुल 1,30,850 यूनिट को बेचा गया है। लेकिन हीरो स्प्लेंडर इस लिस्ट में एकमात्र ऐसी बाइक है, जिसके दो लाख से ज्यादा यूनिट को बेचा गया है। टॉप 10 बेस्ट सेलिंग बाइक लिस्ट में तीसरे स्थान पर Bajaj Pulsar रही।
वही चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमश Hero HF Deluxe और Bajaj Platina ने अपनी जगह बनाई है। जारी की गई लिस्ट में दसवें स्थान पर Hero Glamour रही। बात करें सेल्स रिपोर्ट की अक्टूबर 2021 के मुकाबले हीरो स्प्लेंडर की बिक्री में 2.28% की गिरावट दर्ज की गई। वहीं Honda Unicorn 150 में सबसे ज्यादा 351% का ग्रोथ हासिल किया है।
Top 3 Bikes के इतने यूनिट बिके
अक्टूबर महीने की टॉप बिकने वाली बाइक में हीरो स्प्लेंडर होंडा सीबी शाइन और बजाज पल्सर रही है। Hero Splendor Plus के कुल 2,61,721 यूनिट को बेचा गया है। लेकिन अक्टूबर 2021 में इस बाइक के कुल 2,67,821 यूनिट को बेचा गया था। यानी कि इस साल इसके बिक्री में 6100 यूनिट गिरावट देखी गई है।
वैसे हीरो स्प्लेंडर के पास टू व्हीलर मार्केट का 32.41% हिस्सा है। बात करें दूसरे नंबर Honda CB Shine की तो इसके कुल 1,30,916 यूनिट को बेचा गया है पिछले साल यह नंबर 1,13,554 का था। इस बार कंपनी ने 15.29% का ग्रोथ देखा है।
मार्केट में इस बाइक का शेयर 16.21% का है। तीसरे नंबर पर Bajaj Pulsar रही इसके कुल 113870 यूनिट को बेचा गया है। पिछले साल अक्टूबर में इसके 86,500 यूनिट को बेचा गया था। यानी कि इस बार कंपनी ने 31.64 प्रतिशत का ग्रोथ देखा है और इस बाइक का मार्केट शेयर 14.1% का है।
Top 10 Selling Bikes List
Hero Splendor Plus- 2,61,721 Units
Honda CB Shine- 1,30,916 Units
Bajaj Pulsar- 1,13,554 Units
Hero HF Deluxe- 78,076 Units
Bajaj Platina- 57,842 Units
TVS Apache- 40,988 Units
Honda Unicorn- 31,986 Units
Hero Passion- 31,964 Units
Royal Enfield Classic 350- 31,791 Units
Hero Glamour- 28,335