बैंगलोर की एक स्टार्टअप कंपनी ने जनवरी 2021 में देश के इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में अपने एक शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआत की। जब यह स्कूटर सामने आया तो हर कोई खुश था। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 200 किलोमीटर से अधिक की रेंज देने का वादा लिया था। अभी भी मार्केट में कोई इलेक्ट्रिक स्कूटरों इसके टक्कर में नहीं है।
इस रिपोर्ट में हम जिस इलेक्ट्रिक स्कूटर की चर्चा कर रहे हैं। वह सिंपल वन है। कंपनी ने इसे पहली बार लगभग दो साल पहले जारी किया था। लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। इसकी डिलीवरी का आज भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। हम आपको आज अपनी इस रिपोर्ट में इसकी डिलीवरी की जानकारी देने जा रहे हैं।
Simple One 2021 में हुई थी लांच
Simple One ने 15 अगस्त 2021 को अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर को देश में पेश किया था। इसके रेंज के बारे में सुनकर सभी हैरान थें। कई लोग यह सोच के हैरान हो रहे थे की हो कि क्या यह 200 किलोमीटर से ज्यादा रेंज ऑफर करेगी। उस समय इसे इंडिया की पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर कहा जाने लगा था। जिसमें आपको इतना रेंज मिल रहा था। लेकिन साल 2021 से साल 2023 हो गई पर यह स्कूटर अबतक रोड पर नहीं आ सकी है।
कभी-कभी, कंपनी इसकी डिलीवरी पर चर्चा करता है। लेकिन अभी तक इसकी डिलीवरी शुरू नहीं हुई है. आपको बता दें कि इंटरव्यू के दौरान कंपनी ने इसकी डिलीवरी जल्द शुरू करने का जिक्र किया है। लेकिन अभी तक इसकी डिलीवरी शुरू नहीं हुई है.
शुरू होगा दूसरा टेस्ट राइड
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैक्सिमम टेस्टिंग पूरी हो चुकी है। कंपनी अब 3000 लोगों के लिए इसकी दूसरी टेस्ट राइड भी शुरू करने करने वाली है। हालांकि इसके बारे में कंपनी कुछ दिनों में अपडेट करेगी। कई रिपोर्ट्स की माने तो Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप 31 अप्रैल तक रोड पर देख पाएंगे। फिर 2 से 3 महीने के बाद इसकी डिलीवरी कंपनी शुरू कर सकती है।