Honda Shine 125cc: बाइक सेगमेंट में आज के समय 125cc का बोलबाला है। लोग अब कंप्यूटर से ज्यादा इस सेगमेंट की बाइक खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं। हर महीने आ रही बेस्ट सेलिंग बाइक की रिपोर्ट में Honda Shine दूसरे स्थान पर रही है। हर महीने लाखों लोग इसे खरीदते हैं। इसका फेवरेट बाइक होने के पीछे यही कारण है कि यह कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स उपलब्ध कराती है।
होंडा शाइन 125 सीसी सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग बाइक है। बात करें इसकी कीमत की तो यह ₹78,414 में आती है। ऑन रोड तक जाते जाते इसकी कीमत ₹83,914 की हो जाती है। अगर आप इतने पैसे खर्च नहीं करना चाहते है तो फिर इसका सेकंड हैंड मॉडल खरीदना बेस्ट हो सकता है। इसके लिए आपको बहुत ही कम कीमत चुकानी पड़ेगी। आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे ही होंडा शाइन के बारे में बताएंगे जिसे खरीदने के लिए आपको 18000 का भुगतान करना होगा।
Olx पर Honda Shine की कीमत
ओएलएक्स सेकंड हैंड सामानों का सबसे बड़ा वेबसाइट है। यहां पर आपको 2012 मॉडल होंडा शाइन सिर्फ ₹18000 में मिल जाएगा। इसे दिल्ली के लोकेशन पर रजिस्टर करवाया गया है। वहीं यहां पर आपको किसी भी प्रकार का फाइनेंस प्लान नहीं मिलेगा।
Quikr पर Honda Shine की कीमत
क्विकर आज के समय इंटरनेट पर छाया हुआ है। यहां पर भी आपको 2014 मॉडल होंडा शाइन खरीदने को मिल जाएगी। यहां इस बाइक की कीमत ₹25000 रखी गई है। इसे भी दिल्ली के लोकेशन पर ही बेचा जा रहा है।
Droom पर Honda Shine की कीमत
ड्रूम वेबसाइट पर सेकंड हैंड होंडा शाइन की कीमत ₹22,000 रखी गई है। इस 2013 मॉडल बाइक को दिल्ली के लोकेशन पर रजिस्टर करवाया गया है। इस वेबसाइट से बाइक खरीदने पर आपको फाइनेंस प्लान की सुविधा भी मिलेगी।
होंडा शाइन कंपनी की तरफ से आने वाली एक परफॉर्मेंस बाइक है। इसमें आपको एडवांस फीचर के साथ 65 Kmpl का दमदार माइलेज भी देखने को मिल जाता है।