केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ी खुशखबरी की घोषणा की है । खुशखबरी! यह है की यदि आप राजमार्ग पर ड्राइव करते हैं। तो आपको अब राजमार्ग पर ड्राइव करने के लिए टोल शुल्क नहीं देना होगा। यह कुछ ऐसा है जिसके लिए सरकार तैयार है, और इसे जल्द ही समाप्त कर दिया जाएगा। इससे आपको घंटों लाइन में इंतजार करने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी, जिससे आपके लिए यात्रा करना भी आसान हो जाएगा।
परिवहन मंत्री Nitin Gadkari कर रहे हैं प्लान
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा जनता को बताया गया है कि सरकार नई तकनीकों के निर्माण पर काम कर रही है और एक साल में इसका उपयोग शुरू हो जाएगा। सरकार इस नई तकनीक का इस्तेमाल टोल टैक्स वसूलने के लिए करना चाहती है। फास्टैग सिस्टम से भी लोगों को काफी राहत मिल रही है।
प्रशासन की मंशा टोल पारदर्शिता बढ़ाने की है। ऐसे में यह पूरे देश में तेजी से लागू हो सकता है। इसके लागू होने से ड्राइवर को गलत टैक्स नहीं देना पड़ेगा। साथ ही टोल प्लाजा पर भीड़ भी कम होगी। इससे लोगों का सफर जल्दी और आराम से हो सकेगा।
तकनीक पर हो रहा है जोरों सोरो से काम
परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में अगले साल तक टोल बूथों को खत्म करने का भी उल्लेख किया है। इसके अलावा, आधुनिक तकनीक कर संग्रह में टोल बूथों की जगह लेगी। सरकार इसमें मदद के लिए जीपीएस तकनीक का इस्तेमाल करेगी। इसका प्रयोग भी शुरू हो गया है और जल्द ही इसे अमल में लाया जाएगा। इस नई तकनीक की बदौलत वाहन मालिक को टोल चुकाने के लिए कहीं रुकना नहीं पड़ेगा, जिससे सीधे उसके खाते से पैसे कट जाएंगे. हालांकि इसके बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।