नई दिल्ली: ऑटो बाजार में Bajaj ऑटो का नाम काफी बड़ा है। इसकी कई बाइक मौजूद हैं जो काफी लोकप्रिय हैं। कंपनी भी नई बाइक्स लॉन्च कर रही है। अभी हाल ही में कंपनी ने अपनी धाकड़ 100cc की नई प्रीमियम बाइक डिस्कवर 100T को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। अब खबर है कि कंपनी अपनी इस बाइक को लेकर अगले चार से पांच महीने में निर्यात की तैयारी कर रही है। कंपनी ने एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि इस नई बाइक को आगामी चार से पांच महीने में दुनिया के बाजार में निर्यात करना शुरू कर दिया जाएगा।
बजाज Discover 100T जल्द होगी भारत में निर्यात
आपको बता दें कि बजाज ऑटो के जनरल मैनेजर (सेल्स) आर चंद्रशेखर ने जानकारी दी कि कंपनी घरेलू बाजार में अधिक ध्यान दे रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कंपनी चार से पांच महीने इसका निर्यात शुरू कर देगी। जानकारी के लिए बता दें कि बजाज कंपनी पहले से ही पल्सर और डिस्कवर का दक्षिण अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, मलेशिया और इंडोनेशिया के बाजार में निर्यात कर रही है।
Discover 100T के धांसू इंजन और कीमत
बजाज ने अपनी 100cc की प्रीमियम बाइक ‘डिस्कवर 100T’ को कुछ दी पहले लॉन्च किया था। इस बाइक की कीमत 50,500 रुपये (दिल्ली एक्स- शोरूम) है। यह बाइक देश में मौजूद 100cc की महंगी बाइक्स में से एक है। इस बाइक में कंपनी ने 4-वाल्व DTS-i टेक्नोलॉजी के इंजन लगाया है। एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ इस इंजन में ज्यादा पावर होगी।
Discover 100T का माइलेज
बजाज इस नई बाइक 10bhp क्षमता है, जो इसकी 100cc की दूसरी बाइक्स से 30 फीसदी तक ज्यादा है। कंपनी का दावा है कि डिस्कवर 100T 87 किमी. प्रति लीटर का माइलेज ऑफर करती है। इसके बारे में कंपनी ने बताया कि डिस्कवर 100T की 125cc की बाइक के बराबर क्षमता है और इसका माइलेज 100cc बाइक के बराबर है।